
कटिहार
भारतीय जनता पार्टी के कटिहार जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय, कटिहार में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने अंगवस्त्र एवं पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति
स्वर्ण आयोग अध्यक्ष राजकुमार सिंह, क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख मनोज जी, क्षेत्रीय प्रभारी नरेश शाह, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र भूषण ठाकुर, लक्खी प्रसाद महतो सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कर्मवीर सिंह का आह्वान
मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसका हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि
सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा,
घर-घर संपर्क अभियान,
तथा सरकारी योजनाओं के प्रचार
को बूथ स्तर तक पहुँचाने में पूरी जिम्मेदारी निभाएँ।
उन्होंने आगामी 15 सितंबर को पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कटिहार से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इसके लिए सभी 34 मंडलों में आमंत्रण पत्र वितरित किए जा चुके हैं।
शामिल पदाधिकारी
कार्यशाला में जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंदा अधिकारी, सौरभ मालाकार, जिलाउपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, राघवेंद्र सिंह, प्रकाश शर्मा, अशोक गुप्ता, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, गौरव पासवान, आलोक मंडल, प्रवक्ता महेंद्र झा, पिंटू भगत, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, छाया तिवारी, मोर्चा अध्यक्ष गौरव कश्यप सहित विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🖋️ रिपोर्ट : प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी (पूर्णिया), कटिहार (बिहार)
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



