
कटिहार / पूर्णिया (बिहार)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के प्रति की गई असम्मानजनक टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को एनडीए का बिहार बंद कटिहार में भी पूरी तरह सफल रहा। भाजपा जिला अध्यक्ष व एनडीए जिला संयोजक मनोज राय के नेतृत्व में जिले भर में एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश व्यक्त किया।
बंदी के दौरान एनडीए महिला मोर्चा ने मोर्चा संभालते हुए कटिहार शहर के मिर्चाईबाड़ी और शहीद चौक समेत विभिन्न स्थानों पर नारे लगाए – “माँ का अपमान नहीं सहेगा बिहार”, “नारी शक्ति मैदान में”, “राहुल-तेजस्वी होश में आओ”। शांतिपूर्ण तरीके से हुई इस बंदी में ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक व्यापारियों और आम जनता ने दुकानों को बंद रखकर आंदोलन का समर्थन किया।
इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, बरारी विधायक विजय सिंह, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर सहित बड़ी संख्या में एनडीए नेताओं की मौजूदगी रही।
एनडीए नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के सम्मान के लिए नहीं है, बल्कि हर माँ और बहन की गरिमा की रक्षा का प्रतीक है। बिहार की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नारी गरिमा का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं होगा।
इस बंद को सफल बनाने में जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, सौरभ मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, अशोक गुप्ता, शोभा जायसवाल, मंजू चंद्रवंशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कश्यप, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, जदयू महानगर अध्यक्ष अमित शाह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
📌 रिपोर्ट: प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी (पूर्णिया), कटिहार
🟢 समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



