ललितपुर में हुआ चांद का दीदार, कल धूमधाम से मनाई जाएगी ईद
कल धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

ललितपुर(मड़ावरा)। जनपद ललितपुर में रविवार को चांद का दीदार होने के बाद सोमवार को पूरे देश में ईद मनाई जाएगी। चांद दिखने की पुष्टी की गई। जिसके बाद मुस्लिम समाज के लोग ईद की खरीदारी करने में जुट गए हैं। शहर ललितपुर के मुस्लिम बहुल इलाकों में देर रात तक लोग ईद की खरीदारी में जुटे रहे। वहीं मुस्लिम इलाकों की मस्जिदों और ईदगाहों में भी ईद की नमाज को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे से ईद की नमाज का समय शुरू हो जाएगा। जो करीब सुबह 9 बजे तक रहेगा।
कैसा तय होती है ईद की तारीख
सऊदी अरब में रमजान का महीना भारत से एक दिन पहले शुरू हो जाता है। इसलिए सऊदी अरब में चांद देखने के बाद ही भारत में अगले दिन ईद का पर्व मनाया जाता है। इस बार सऊदी अरब में 1 मार्च से रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो गई थी। जबकि भारत में रमजान का महीना 2 मार्च से शुरू हुआ था। जब साऊदी अरब में चांद दिखाई दे जाता है तब चांद कमेटियों और ईमामों द्वारा भारत में ईद की तारीख की घोषणा की जाती है। भारत में चांद 30 मार्च को दिखाई देगा ऐसे में ईद का पर्व 31 मार्च को देशभर में मनाया जाएगा। कल धूमधाम से मनाई जाएगी ईद



