Lucknow; कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों तक पहुंची राहत, सेवा का संदेश बना मिसाल
चंद्र विकास फाउंडेशन ने मलिन बस्तियों और अस्पताल क्षेत्र में किया कंबल व शॉल वितरण

लखनऊ (राजधानी)
भीषण ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चंद्र विकास फाउंडेशन की ओर से कंबल एवं गर्म कपड़ों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सेवा अभियान संस्था की अध्यक्षा श्रीमती रूचि सिंह के नेतृत्व में सहयोगी सदस्यों श्रीमती प्रज्ञा, रागिनी और सोना के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत हुसड़िया चौराहा, हनीमैन क्षेत्र, मलिन बस्ती, लोहिया अस्पताल के सामने और आसपास के इलाकों में जरूरतमंद लोगों को कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए गए। इसके साथ ही हनीमैन की ओर जाने वाली सड़क पर रहने वाली जरूरतमंद महिलाओं को शॉल और कंबल देकर ठंड से बचाव का प्रयास किया गया।
संस्था की अध्यक्षा श्रीमती रूचि सिंह ने बताया कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाना और उन्हें सुरक्षित रखने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की मदद करना संस्था की प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वह मोदी विचार मंच की अध्यक्षा भी हैं और संगठन के माध्यम से समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम भविष्य में और व्यापक स्तर पर किए जाएंगे।
रिपोर्ट – आर के पटेल (लखनऊ)
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



