WEBSTORY
BREAKINGcrimeउत्तर प्रदेशकार्यवाहीताज़ा ख़बरपुलिसप्रसासन

Uttar Pradesh; सीमा पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब

5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

महराजगंज।

भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुरन्दरपुर थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने रानीपुर चौराहे के पास से 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार बरामद इंजेक्शनों की बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन और पुलिस उप महानिरीक्षक के निर्देश पर की गई।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेन्द्र धरिकार उर्फ इलू और आदित्य कुमार मिश्र के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से डाइजापाम, बुप्रेनोर्फिन और प्रोमेथाजीन के कुल 5700 इंजेक्शन बरामद किए गए। इसके अलावा मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, नकदी और एक कार भी जब्त की गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन इंजेक्शनों को नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे और पिछले कई महीनों से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थे।

पुलिस ने बताया कि इन दवाओं का दुरुपयोग कर कॉकटेल ड्रग तैयार की जाती है, जो युवाओं के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रही है।

मामले में थाना पुरन्दरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में शामिल टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया है।

रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0