Maharajganj: फरेंदा तहसील में जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्या, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Maharajganj: फरेंदा तहसील में जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्या, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

महराजगंज
जिलाधिकारी संतोष कुमार वर्मा द्वारा तहसील फरेंदा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों की सुनवाई की गयी। जिलाधिकारी के समक्ष कुल 190 मामले आये, जिनमें उनके द्वारा मौके पर ही 28 प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। अवशेष जनशिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए समयांतर्गत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उसके अलावा जिलाधिकारी ने पिपरा विशंभरपुर और फरेंदा खुर्द में संयुक्त टीम भेजकर प्रकरण के निस्तारण हेतु कहा।
समाधान दिवस में पत्थर नसब के उपरांत पत्थर उखाड़ने की शिकायतों को बेहद गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए ऐसे सभी प्रकरणों में एसडीएम, तहसीलदार और कानूनगो को जांच कर शिकायत सही होने पर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर का निर्देश दिया।और चकरोड पर कब्जा व मिट्टी पटान न होने की शिकायतों के संदर्भ में संयुक्त टीम गठित कर प्रकरणों के त्वरित निक्षेपण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद के प्रकरणों को हल्के में न लें और उचित व पारदर्शी कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का भरोसा मजबूत हो।
उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायत निस्तारण की व्यवस्था को पारदर्शी बनाएं और निस्तारण में जिसके खिलाफ फैसला हुआ है, उसकी काउंसलिंग भी करने का प्रयास करें। उन्होंने प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के आदेश दिए।
चीफ ब्यूरो धनंजय पटेल महाराजगंज
समाचार तक न्यूज



