WEBSTORY
BREAKINGआयोजनउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

महराजगंज की छात्रा कविता ने 100 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल

मंडलीय खेल प्रतियोगिता में कविता और अभिषेक राय ने किया जनपद का नाम रोशन

महराजगंज

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज गोरखपुर में आयोजित मंडलीय खेल प्रतियोगिता में महराजगंज जनपद की छात्रा कविता ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता का आयोजन 26 और 27 अक्टूबर 2025 को किया गया, जिसमें गोरखपुर मंडल के चार जिलों — गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इसी प्रतियोगिता में महराजगंज के ही सब-जूनियर वर्ग के खिलाड़ी अभिषेक राय ने भी 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया और जनपद का गौरव बढ़ाया। दोनों खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता से विद्यालय और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

छात्रा कविता और अभिषेक राय की इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा, राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज बाली के प्रधानाचार्य गिरजा शंकर अग्रवाल, जिला सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव तथा शारीरिक शिक्षक अरविंद राय, अमरेश श्रीवास्तव, मनोहर अली, शिप्रा श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह और अभिषेक पांडेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

इन शिक्षकों का कहना है कि कविता और अभिषेक की मेहनत और समर्पण ने पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। यह सफलता जिले के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

🖋️ रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
🟢 समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0