
कटिहार (बिहार)
कटिहार जिले के मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में गंगा घाट पर चल रहे विकास कार्यों का सांसद तारिक अनवर, स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और मुख्य पार्षद लाखों यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान गंगा रिवर फ्रंट और शवदाह गृह निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान सांसद तारिक अनवर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मनिहारी गंगा घाट पर हो रहे विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और लोगों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने निर्माण स्थल का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने भी गंगा रिवर फ्रंट और शवदाह गृह निर्माण को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी पूर्णिया
कटिहार (बिहार)
समाचार तक
बेबाक खबर बड़ा असर



