WEBSTORY
आयोजनखेलताज़ा ख़बर

मेजर ध्यानचंद ने ललितपुर के हॉकी खिलाडिय़ों को किया था पुरुस्कृत

मेजर ध्यानचंद ने ललितपुर के हॉकी खिलाडिय़ों को किया था पुरुस्कृत

 

ललितपुर

वर्ष 1975-76 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की अंतर महाविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता डी.वी.कॉलेज उरई (जालौन) में आयोजित की गई थी। इस इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय की हॉकी की टीमों ने प्रतिभाग किया था। नेहरू महाविद्यालय की हॉकी की टीम ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय की 21 खिलाडिय़ों की जो टीम बनाई गई थी, उसमें नेहरू महाविद्यालय ललितपुर से लेफ्ट आउट पोजीशन पर अशोक कुमार गोस्वामी, राइट आउट पोजीशन पर मोहम्मद जमील, सेंटर हाफ की पोजीशन पर प्रेम सिंह सौरियाल एवं गोलकीपर की पोजीशन पर राकेश जैन को चयनित किया गया था। यह उल्लेखनीय है कि जिस समय दुनिया में हॉकी का खेल चरम सीमा पर था बुंदेलखंड क्षेत्र के जनपद ललितपुर जैसे पिछड़े इलाके से इन चार खिलाडिय़ों का चयन होना जनपद के लिए बहुत ही गर्व की बात थी। नेहरू महाविद्यालय की टीम में मैनेजर आर.एन.यादव प्रवक्ता थे और टीम के 14 खिलाड़ी नंबर 1 अशोक कुमार गोस्वामी, नंबर 2 अतुल जैन, नंबर 3 प्रेम सिंह, 4 सील बाबू, 5-अनिल कुमार निरंजन, 6-मोहम्मद जमील, 7-राकेश जैन, 8-प्रदीप सिंह, 9- इकबाल, 10-हबीब खान, 11-जय नारायण, 12 चंद्रकांत, 13-रमेश चौबे, 14-विमल कुमार जैन का दल प्रतियोगिता में भाग लेने गया था। उस समय सौभाग्य था कि दद्दा ध्यान चंदजी जीवित थे और उन्होंने इस अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के खिलाडिय़ों को पुरुस्कार वितरण किया था। नेहरू महाविद्यालय की पूरी टीम के साथ एक फोटो तत्सम निकाली गयी, था जो आज भी यादगार तस्वीर के रूप में हॉकी बुजुर्ग खिलाड़ी मोहम्मद जमील के पास उपलब्ध है जिसे उन्होंने उपलब्ध कराया है। इस तस्वीर में दद्दा ध्यानचंद जी व बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के अधिकारी गणों की मौजूदगी है।

20250815_154304
फोटो –हॉकी के पूर्व खिलाडी।

रिपोर्ट –कमलेश कश्यप।

Related Articles

Back to top button
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0