महराजगंज : शहर कोतवाल बदले, पांच थानेदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, सिंदुरिया थानेदार लाइन हाजिर
महराजगंज : शहर कोतवाल बदले, पांच थानेदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, सिंदुरिया थानेदार लाइन हाजिर

महराजगंज।
जिले में पुलिस विभाग में मंगलवार 20 अगस्त 2025 को बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने आदेश जारी करते हुए तीन निरीक्षकों और दो उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया। माना जा रहा है कि यह कदम कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की दिशा में अहम साबित होगा।
जारी तबादला सूची के अनुसार —
निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक सिंदुरिया बनाया गया।
निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक पनियरा से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई।
निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक सिंदुरिया से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया।
उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह को थानाध्यक्ष कुलहुई से हटाकर थानाध्यक्ष पनियरा नियुक्त किया गया।
उपनिरीक्षक गौरव राय कनौजिया को पुलिस लाइन से हटाकर थानाध्यक्ष कुलहुई की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इन तबादलों को आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को ध्यान में रखकर किया गया माना जा रहा है। जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा क्षेत्रीय स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
✍️ ब्यूरो चीफ : धनंजय पटेल, महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



