WEBSTORY
BREAKINGआयोजनउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरनिरीक्षणपुलिसब्रेकिंग न्यूज़

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बेटियों को सिखाया आत्मरक्षा का पाठ

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं स्वावलंबन पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

जनपद मऊ,

मोहम्मदाबाद गोहना में पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन एवं कोतवाल कमलकांत वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कंपोजिट विद्यालय क्यामपुर में आयोजित हुआ, जिसमें महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर और सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनके महत्व को समझाया, जिनमें मुख्य रूप से –
1090 – महिला हेल्पलाइन,
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा,
1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन,
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन,
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,
108 – एम्बुलेंस सेवा,
102 – गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु सेवा,
101 – अग्निशमन सेवा आदि शामिल रहे।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

इस अवसर पर बच्चों एवं बच्चियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को सुना गया। साथ ही उन्हें यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें और साहसपूर्वक अपनी बात रखें।

कार्यक्रम में कोतवाल कमलकांत वर्मा के साथ महिला पुलिसकर्मी प्रतिभा गुप्ता, शालिनी मौर्य, प्रिया सिंह आदि मौजूद रहीं।

रिपोर्ट – अजीत पटेल
जिला ब्यूरो – जनपद मऊ
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0