मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
एंटी रोमियो स्क्वायड ने दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी, सुरक्षा के प्रति किया सचेत

जनपद मऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रविवार को मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक इलामारन जी एवं अपर पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में, तथा प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वायड टीम द्वारा किया गया।
टीम ने परासखाड़ और वलीदपुर क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं —
1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 102 (गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु), 108 (एम्बुलेंस सेवा), और 101 (अग्निशमन सेवा)।
अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है।
🖋️ रिपोर्ट – अजीत पटेल
जिला ब्यूरो – जनपद मऊ
🟢 समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



