मऊ; अवैध तमंचे के साथ दो अन्तर्राजिय शातिर आरोपी गिरफ्तार,
अवैध तमंचे के साथ दो अन्तर्राजिय शातिर आरोपी गिरफ्तार,

जनपद मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली स्थानीय पुलिस ने सोमवार को प्रातः अंतर राज्य दो आरोपी को तमंचा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया पुलिस अधीक्षक इलमारन के निर्देश के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सूत्रही गांव के पास दो व्यक्ति जो पुलिस को देखकर भागने लगे बाद में पुलिस ने पीछा करके इन दोनों व्यक्तियों को पकड़ा एवं जामा तलाशी के दौरान इनके पास से 12 बोर का एक नाजायज तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ पूछे जाने पर उसने अपना नाम जय नारायण पुत्र जवाहर साहनी थाना हथौड़ी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार एवं दूसरा व्यक्ति मनोज साहनी पुत्र चंद्रेश निवासी मुजफ्फरपुर बिहार बताया चौकी प्रभारी खैराबाद फूलचंद यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इस सूत्र ही मोड़ से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने वाले चालान किया गया पुलिस टीम में उप निरीक्षक फूलचंद यादव कांस्टेबल मनोज शर्मा ओम प्रकाश यादव महेंद्र यादव आदि का विशेष योगदान रहा,
रिपोर्ट- अजीत पटेल
जिला ब्यूरो- जनपद मऊ



