
किशनगंज (बिहार)
नेपाल भारत जिला समन्वय समिति की बैठक में किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने भाग लिया। यह बैठक नेपाल के बिराटनगर, जिला मोरंग में आयोजित की गई, जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
बैठक में सीमापार अपराध नियंत्रण, तस्करी पर रोक, त्वरित सूचना आदान प्रदान और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। दोनों देशों के अधिकारियों ने समन्वय तंत्र को और प्रभावी बनाने पर सहमति जताई।
किशनगंज पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की बैठकें सीमा क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
यह पहल बिहार पुलिस, गृह विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से संपन्न हुई।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी
समाचार तक
बेबाक खबर बड़ा असर



