
ललितपुर
_______________
आज दिन रविवार को समय प्रातः 11:00 बजे दिनांक 21-07-2024 को वृहद वृक्षारोपण जन अभियान-2024 एक पेड मां के नाम अभियान के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद, ललितपुर द्वारा श्रीमती सरला मुन्नालाल जैन की अध्यक्षता में मा० श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहरलाल पंथ, मा० सदर विधायक, रामरतन कुशवाहा एड०, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मा० राजकुमार जैन, ललितपुर सोसायटी उपसभापति श्रीकान्त कुशवाहा एवं अफजुल रहमान पार्षद, अब्दुल वारी पार्षद, अशोक पंथ जी पार्षद, श्री गिरीश पाठक “सोनू” पार्षद, जगदीश यादव पार्षद, गिरधारी कुशवाहा, अमित कुशवाहा, राजेन्द्र प्रसाद कर निर्धारण अधिकारी, राजेश कुमार जैन कर अधीक्षक, जितेन्द्र स्वरूप तिवारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, के सानिध्य में इलाईट शमशान, सुरई शमशानघाट, सुरई शमशान घाट की साइड पटरी पनारी रोड, नेशनल हाइवे की साइड पटरी आदि स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका कर्मचारी हबीब खां वरिष्ठ लिपिक, दीपेन्द्र कुमार वरिष्ठ लिपिक, अमित पाराशर कनिष्ठ लिपिक, रमाकान्त तिवारी, संजय कप्तान, सत्येन्द्र रिछारिया, रोबिन पाल, सुधांशु मालवीय, कमलेश कुमार विश्वकर्मा, मंजीत करौसिया, रामू बाल्मीकि, अखिलेश बाल्मीकि, निर्मान सिंह यादव, सुरेन्द्र सिंह यादव, सुरजीत यादव आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट –कमलेश कश्यप (मड़ावरा)



