नगर पंचायत स्वच्छ बनाने और संचारी रोग भगाने के लिए चलाया गया बिशेष अभियान,
नगर पंचायत स्वच्छ बनाने और संचारी रोग भगाने के लिए चलाया गया बिशेष अभियान,

मान्धाता / प्रतापगढ़
शासन के निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता के मार्गदर्शन में मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह यह के बच्चों एवं शिक्षकों के साथ साथ नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर जन समुदाय के बीच में जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों ने विभिन्न नारों एवं स्लोगन के साथ रैली निकाल कर संचारी रोग से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया ।बच्चों के इस कार्यक्रम की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। इस मौके पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र कटरा गुलाब सिंह की को सी एच ओ ग्रैबीला सांगा, आशा संगिनी वीणा श्रीवास्तव, एन एम दीपा वर्मा, आशा क्रांति वर्मा तथा सावित्री मौर्य,आंगनबाड़ी गुंजन कौशल, उमा सिंह, छाया कौशल, मोहम्मद फरहीम, पितामह यादव, रोशन लाल, नीतू वर्मा, मुकेश सिंह अखिल सिंह उर्फ पिंटू अक्षय अग्रहरि पीसी साहू चंदन मौर्य अध्यक्ष के मीडिया प्रभारी डॉक्टर धर्मेंद्र मौजूद रहे आदि लोगों ने प्रतिभा किया।

रिपोर्ट- बी एल पटेल
ब्यूरो, प्रतापगढ़
#SamacharTak



