
कटिहार (बिहार)
बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नई सकारात्मक चर्चा तेजी से सामने आ रही है। युवाओं के बीच यह मांग उठ रही है कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भविष्य में राज्यसभा की जिम्मेदारी संभालते हैं, तो बिहार के नेतृत्व में नई पीढ़ी को अवसर मिलना चाहिए और इस भूमिका के लिए निशांत कुमार एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
युवा वर्ग का कहना है कि निशांत कुमार का अब तक का सार्वजनिक जीवन सादगी, शालीनता और विवादों से दूरी के लिए जाना जाता है। उनका मानना है कि राजनीति में ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो साफ छवि और ईमानदार सोच के साथ समाज के लिए काम करे।
कई युवाओं का मानना है कि निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार के लंबे प्रशासनिक अनुभव और विकास की सोच से प्रेरणा लेकर बिहार को नई दिशा दे सकते हैं। उनका कहना है कि राज्य को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो आधुनिक सोच के साथ विकास, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर आगे बढ़े।
राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि बिहार की राजनीति में नई पीढ़ी की भागीदारी भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। युवाओं के बीच उठी यह चर्चा अब राजनीतिक हलकों में भी ध्यान आकर्षित कर रही है।
रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी पूर्णिया
कटिहार (बिहार)
समाचार तक
बेबाक खबर बड़ा असर



