BREAKINGआयोजनउत्तर प्रदेशचुनावताज़ा ख़बरब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मोत्सव मनाया गया
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मोत्सव मनाया गया

ललितपुर।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर ललितपुर में लोहिया वाहिनी एवं यूथ बिग्रेड द्वारा विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने हलवे का प्रसाद वितरण किया और नेता जी की दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान, ज्योति सिंह लोधी, गीता मिश्रा, महेंद्र सिंह यादव, यूथ बिग्रेड अध्यक्ष हृदेश मुखिया, शत्रुघ्न यादव, नरेंद्र राजपूत, गिरधारी यादव, खुशाल साहू, गजराज सिंह यादव, सचिन सोलंकी, शैलेंद्र यादव, लक्ष्मी विश्वकर्मा आचार्यजी, आधार यादव, राहुल अहिरवार, बलराम अहिरवार, चारु सतभैया, गौरव सिंह, विशाल यादव, आशीष यादव, शाकिर अली, अखलाक मंसूरी, शरीफ जावेद, संजय रजक, सोनू खटीक, राहुल यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



