WEBSTORY
आयोजनराज्यव्यापार

प्रान्तीय स्तर पर त्रिवार्षिक चुनाव की बनायी गयी रूपरेखा

व्यापार मण्डल ने बैठक कर तिथियां की घोषित

 

ललितपुर

 उत्तर प्रदेश में व्यापारियों के सर्वोच्च एवं सर्वमान्य, सबसे पुराने संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (रजि.) की स्थापना पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा व लाला विशम्भर दयाल अग्रवाल ने माँ गंगा के पावन तट के किनारे वाराणसी में आज से 51 वर्ष पूर्व की थी। तब से व्यापार मण्डल लगातार त्रिवार्षिक चुनाव कराकर चुनाव प्रक्रिया द्वारा पदाधिकारीयो का मनोनयन/निर्वाचन करता आया है। बताते चले कि यही ऐसा संगठन है जो प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव द्वारा पदाधिकारी बनाता आया है। त्रिवार्षिक चुनाव सत्र 2024-27 के अन्तर्गत बाजार, नगर, तहसील, कस्बा में चुनाव संम्पन्न होने के पश्चात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल का प्रदेश का चुनाव इस वर्ष 8 एवं 9 सितम्बर 2024 को आगरा के अग्रवन भवन, वाटर वक्र्स चौराहा मे होना निश्चित हुआ है। संगठन द्वारा रामपुर के शैलेन्द्र शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी व बांदा निवासी चारूचन्द्र खरे को सह मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। सह चुनाव अधिकारी के रूप में कानपुर के दीप अवस्थी, सोनभद्र के राजेश गुप्ता व एटा के सूर्यकान्त गुप्ता कार्य देखेगे। मतदाता सूची का प्रकाशन 05 सिंतबर 2024 को होगा। 08 सिंतबर 2024 को प्रात 10 बजे से 2 बजे तक नामांकन किया जायेगा। सायं 3 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। सायं 05 बजे से 6 बजे तक मतदाता सूची का निस्तारण होगा। अगले दिन 09 सिंतबर 2024 को सुबह 10.30 बजे तक नामांकन वापसी होगी। सुबह 11.30 बजे से 2 बजे से तक मतदान होगा। दोपहर 3 बजे से मतगणना एवं उसके पश्चात निर्वाचित पदाधिकारीयो की चुनाव अधिकारी द्वारा घोषणा की जायेगीं। वर्तमान समय मे कई वर्तमान व पूर्व सांसद, महापौर, विधायक, एम.एल.सी. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश पदाधिकारी है। इस चुनाव में भी कई वर्तमान व पूर्व सांसद, महापौर, विधायक, एम.एल.सी. अपना नामांकन दाखिल करने आगरा पहुँच रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा, प्रदेश चेयरमैन महेन्द्र जैन मयूर व प्रदेश महामंत्री डा.दिलीप सेठ व राजेन्द्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा है कि संगठन चुनाव नही हमारे लिए संगठन पर्व है। संगठन की चुनाव संगठन की आत्मा एवं विचारधारा की प्रक्रिया है। हमारी प्रदेश के सभी बाजार, तहसील, कस्बा, नगर मेेंकमेटियां गठित है, इस चुनाव मे व्यापार मण्डल के बाजार, नगर, तहसील, कस्बा इकाईयों में चुने गए लगभग 5 हजार व्यापारी प्रतिनिधि आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। वक्ताओं ने बताया कि इस अधिवेशन में व्यापारियों की अनेक समस्याओं में गहन चिंतन कर समस्याओं के निस्तारण हेतु आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। प्रांतीय त्रिवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन कार्यक्रम की जिम्मेदारी आगरा महानगर इकाई को दी गई है। आगरा निवासी प्रदेश संयुक्त महामंत्री टी.एन.अग्रवाल के अनुसार 60 प्रमुख पदाधिकारियों की टीम चुनाव एवं अधिवेशन की तैयारी कर रही है। अतिथि स्वागत, भोजन, विश्राम, इन सभी की जिम्मेदारी अलग-अलग लोगो को बांट दी गई है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों की भी कार्यक्रम में आने की संभावना है। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष डा.प्रीतम सराफ, मुन्नालाल जैन सैदपुर, संयुक्त महामंत्री अभय जैन, प्रांतीय संगठन मंत्री लखनलाल अग्रवाल, अशोक जैन, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू उपस्थित रहे।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM
फोटो –जानकारी देते व्यापारी नेता।

रिपोर्ट –रामकुमार पटेल।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0