प्रदेश सरकार के आवाहन पर ललितपुर जिला सभागार में आयोजित बैठक में रोजगार संगम’’ एकीकृत पोर्टल का हुआ सुभारम्भ, युवाओं को योग्यतानुसार मिलेगा रोज़गार – अपरजिलाधिकारी,
प्रदेश सरकार के आवाहन पर ललितपुर जिला सभागार में आयोजित बैठक में रोजगार संगम’’ एकीकृत पोर्टल का हुआ सुभारम्भ, युवाओं को योग्यतानुसार मिलेगा रोज़गार - अपरजिलाधिकारी,

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षित युवाओं के उज्जवल भविष्य को सवारने के लिए एक और कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ’’रोजगार संगम’’ एकीकृत पोर्टल प्रारंभ किया गया है, जिससे अब युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार मिलना आसान हो गया है। इसके साथ ही नियोजकों को भी अपनी आवश्यकतानुसार कर्मचारी मिलने के विकल्पों में वृद्धि होगी।
साथ ही नव निर्मित ’’रोजगार संगम पोर्टल’’ पर सभी फाइनल ईयर के छात्र एवं छात्राओं का निःशुल्क पंजीकरण भी होगा तथा प्रदेश के सभी नियोजकों (कम्पनी एक्ट के अनुसार) को भी पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इससे नियोजक स्वयं शिक्षण संस्थाओं द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों का चयन कर सकेंगे और उन संस्थानों के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करेंगे।
कार्यालय द्वारा रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से कॅरियर काउंसलिंग की सेवा भी अभ्यर्थियों को निःशुल्क प्रदान की जाएगी। साथ ही अभ्यर्थी पोर्टल से विदेशों में भी जॉब ऑफर प्राप्त कर सकेंगे।
इसके लिए तवरहंतेंदहंउण्नचण्हवअण्पद पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उपर्युक्त पोर्टल के संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्रसासन द्वारा जारी किए गए मोबाइल नम्बर 7007569616 से जिला सेवायोजन कार्यालय,गोविंदनगर, ललितपुर से भी संपर्क कर सकते हैं।

रिपोर्ट- आर के पटेल
ललितपुर
samachartak.co.in



