WEBSTORY
BREAKINGआयोजनउत्तर प्रदेशजन सरोकारताज़ा ख़बरब्रेकिंग न्यूज़सामाजिक

प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद की मासिक बैठक संपन्न,

प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद की मासिक बैठक संपन्न,

ललितपुर

20250815_154304

प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद जिला ललितपुर एवं मंडल झांसी की मासिक बैठक आज दिनांक 7 सितंबर 2025 को कुशकुटी मंदिर प्रांगण, ललितपुर में बड़े उत्साह और संगठनात्मक माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती पर चर्चा की गई और नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
बैठक में सर्वसम्मति से राजेश कुशवाहा (खिरकापुरा) को जिला मीडिया प्रभारी, युवराज उर्फ छोटू कुशवाहा को जिला सचिव, रविंद्र कुशवाहा (रामनगर) को जिला सचिव तथा सोनू कुशवाहा (तालाबपुरा) को जिला मंत्री मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर बैठक में प्रमुख रूप से शामिल रहे – प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश जगदीश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष झांसी प्रमोद कुमार मेहता, मंडल उपाध्यक्ष बलराम कुशवाहा, मंडल सचिव बृजेश कुशवाहा, जिला प्रभारी देवेन्द्र कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू कुशवाहा, वरिष्ठ महामंत्री जानकी कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा, जिला महामंत्री नन्दराम कुशवाहा, जिला सचिव शत्रुघ्न कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, रामलाल कुशवाहा एवं जिला मंत्री राघवेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
रिपोर्ट – राजेश कुशवाहा
जिला ब्यूरो, ललितपुर
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0