पत्रकार देवेन्द्र साहू को पितृशोक
चण्डी मंदिर के पीछे मुक्तिधाम पर दी गयी मुखाग्नि
- सजातीय बंधुओं और पत्रकारों ने जताया शोक
ललितपुर
दैनिक समाचार पत्र से जुड़े युवा पत्रकार देवेन्द्र साहू के पूज्यनीय पिताजी श्री रमेशचंद्र साहू (कुआतला वालों) का बीते रोज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन होने की खबर शहर में लोगों को लगते ही शोक लहर व्याप्त हो गयी। शहरवासियों ने दिनेश कुमार साहू व पत्रकार देवेन्द्र साहू के पूज्यनीय पिताजी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामनायें की। बुधवार को स्व.रमेशचंद्र साहू की अंतिम यात्रा उनके निज निवास स्थान गांधीनगर नई बस्ती से चण्डी मंदिर के पीछे स्थित मुक्तिधाम के लिए पहुंची। यहां सजातीय बंधुओं के अलावा पत्रकारों ने भारी संख्या में पहुंच कर शोक व्यक्त किया। तदोपरान्त स्व.रमेशचंद्र साहू के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी गयी। पंचतत्व में विलीन हुये रमेशचंद्र साहू के परिजनों के समक्ष लोगों ने शोक व्यक्त किया।

रिपोर्ट –कमलेश कश्यप।



