राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
पीडब्ल्यूडी के सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ संपन्न हुई बैठक

ललितपुर
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, क्षेत्रीय महासचिव मनोज बुधौलिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक लियाकत अली, प्रदेश सचिव अशोक तिवारी, राजेश जैन आर के सहित पदाधिकारीयों और सदस्यों ने नेशनल हाईवे टोल पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। काफिला कैलगुआं चौराहे से होते हुए सावरकर चौक, घंटाघर से पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस तक पहुंचा। प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने गुरुद्वारे में माथा टेका वही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रामा आशीष राय, क्षेत्रीय महासचिव मनोज बुधौलिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ लियाकत अली प्रदेश सचिव अशोक तिवारी ललितपुर जिला अध्यक्ष राजेश जैन आरके , जिला युवा अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुशवाहा उर्फ परशु भैया अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रेखा जैन उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह बुंदेला, मनजीत सिंह परमार काके , प्रभात सिंह लागौन, महासचिव विकास सोनी सचिव योगेश कुशवाहा हारुन खान नसरीन खान , नीलम जैन, मीडिया प्रभारी निशु दुबे महिला प्रकोष्ठ श्रीमती वर्षा शर्मा, संगम कुशवाहा, मदन सिंह यादव, प्रताप कुशवाहा सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट- आर के पटेल
समाचार तक



