संघ शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
6 अक्टूबर को साड़ूमल में होगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन,

मड़ावरा ललितपुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंडल सैदपुर के ग्राम साड़ूमल में आयोजित होने वाले पथ संचलन की रूपरेखा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और अनुशासनात्मक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यह तय किया गया कि दिनांक 06 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को प्रातः 8:30 बजे सभी स्वयंसेवकों का एकत्रिकरण पाण्डेय कृषि फार्म, साड़ूमल पर होगा। तत्पश्चात सुबह 9:00 बजे से पथ संचलन प्रारंभ होगा।
पथ संचलन का मार्ग मेन बस स्टैंड, ग्राम का मुख्य मार्ग, झंडा चौक, हनुमान मंदिर, नरसिंह भगवान मंदिर होते हुए बुदनी मार्ग से गुजरकर पानी की टंकी से वापस पाण्डेय कृषि फार्म पर आकर समाप्त होगा।
बैठक में पथ संचलन के सुचारू संचालन हेतु स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियाँ भी तय की गईं और समयपालन एवं अनुशासन पर विशेष बल दिया गया।
रि
पोर्ट – आर. के. पटेल
जिला ब्यूरो – ललितपुर
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर
Follow, Like, Share, Comment
Instagram: https://www.instagram.com/samachartak.co.in?igsh=MTRoNzloOGZ0eTFxdg==
Facebook: https://www.facebook.com/share/174asGiPpL/
YouTube: https://youtube.com/@samachartak2?si=TCozfF21H8nAOe3C
Twitter (X): https://x.com/samachartaknews?t=748CKS2fuI_T1bNLAY6xKw&s=09



