संविधान दिवस पर सदर विधायक ने संविधान के महत्व पर डाला प्रकाश
संविधान दिवस पर सदर विधायक ने संविधान के महत्व पर डाला प्रकाश

महराजगंज
संविधान दिवस कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि हमारा संविधान नियमों और कानूनों का एक समूह है जो किसी देश के संचालन और नियंत्रण करने की दिशा विनियमित करता है। संविधान कर्तव्यों के साथ-साथ मौलिक अधिकारों मार्गदर्शक सिद्धांतों और नागरिक जिम्मेदारियों को भी परिभाषित करता है। भारत सरकार के राजनीतिक सिद्धांत, शक्तियां और अभ्यास संविधान पर आधारित हैं। 26 नवंबर का दिन भारत में लोकतंत्र के इसी ग्रंथ से जुड़ा हुआ है। विधायक ने आगे कहा कि संविधान से पहले भारत में सत्ता का स्वरूप कुछ और था संविधान के बाद का देश-एक नया भारत बना। इसका सम्मान और पालन करना हर भारतीय का कर्तव्य है क्योंकि इस बारे में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर ने एक चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर संविधान को लागू करने वाले लोग ठीक नहीं रहे तो यह केवल कागजों का पुलिंदा बनकर रह जाएगा।

रिपोर्ट –ब्यूरो चीफ धनंजय पटेल (महराजगंज)



