WEBSTORY
आयोजनउत्तर प्रदेशराजनीति

समाजवादी छात्रसभा ने चलाया छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान

समाजवादी छात्रसभा ने चलाया छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान

 

ललितपुर

 समाजवादी पार्टी द्वारा नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। अनेकों लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर सपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा के नेतृत्व में छात्र एवं छात्राओं को जोडऩे का महा अभियान चलाया जा रहा हैं। मंगलवार को वह एक महाविद्यालय सहित कोचिंग सेंटरों पर पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिए गये नारे जन विरोधी भाजपा प्रदेश छोड़ो समाज में नफरत फैलाने वालों प्रदेश छोड़ो विधार्थियों को समझाया। कार्यक्रम की मुख्य मुद्दे पेपर लीक, समान कोर्स, फीस वृद्धि, आरक्षण, मुक्त पढ़ाई, रोस्टर प्रणाली, डिजिटल डिवाइड, पुस्कलायों का निर्माण, छात्र संघ बहली, नए विश्वविद्यालय महाविद्यालय का निर्माण, विश्वविद्यालय महाविद्यालय की नियुक्तियों में जैसे कई मुद्दों को भ्रष्टाचार एवं आरक्षण में पारदर्शिता जैसे कई मुद्दों पर भाजपा सरकार असफल हुई है। कहा कि भाजपा की तानाशाही से छात्र, नौजवानों, गरीब, शोषित, वंचितों के हक छीने जा रहे हैं। सपा सरकार बनते ही प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर लौटेगा। छात्रों की समस्याएं तत्काल हल होंगी। इस दौरान समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, प्रदेश प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी शिव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी धीरेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी भानु विश्वकर्मा औरैया, अरवाज मंसूरी, प्रवीन ग्वाला मौजूद रहे।

20250815_154304
फोटो –छात्र-छात्राओं के साथ छात्रसभा पदाधिकारी।

रिपोर्ट –कमलेश कश्यप।

Related Articles

Back to top button
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0