
महराजगंज।
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर चौकी सेवतरी में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गोविंदर यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस मौके पर हेड कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, सुनील कुमार, अनिल कुमार, वीरेंद्र मौर्य, संदीप भारती तथा कांस्टेबल दीपक प्रसाद सहित पुलिस बल के अन्य जवान मौजूद रहे। राष्ट्रध्वज फहराए जाने के बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और श्रद्धापूर्वक तिरंगे को नमन किया।
कार्यक्रम में ग्राम सेवतरी के संभ्रांत नागरिकों व वरिष्ठ जनों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। वहीं स्थानीय विद्यालयों के छोटे बच्चों ने भी पूरे उत्साह से भागीदारी की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने वातावरण को उल्लासपूर्ण और भावनात्मक बना दिया।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें सदैव देश की सेवा में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
रिपोर्ट – ब्यूरो चीफ धनंजय पटेल, महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



