
मड़ावरा (ललितपुर)
धवा प्रीमियर लीग के तहत खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। यह मुकाबला साव इंटरप्राइजेस लहर धाम और महाकाल क्रिकेट क्लब साड़ूमल के बीच खेला गया, जिसमें साड़ूमल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर महाकाल क्रिकेट क्लब साड़ूमल ने पहले लहर धाम की टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। साव इंटरप्राइजेस लहर धाम ने निर्धारित 20 ओवर में 222 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साड़ूमल की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर 3 गेंद में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच के हीरो रहे देवेंद्र भड़ोला, जिन्होंने 57 गेंदों पर 110 रनों की विस्फोटक और निर्णायक पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 14 छक्के और 3 चौके लगाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजक कमेटी की अहम भूमिका रही। माखन राज पटेल, ओमप्रकाश पटेल ओमी भैया और महीप सिंह की लगातार मेहनत और समर्पण से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे टूर्नामेंट का स्तर और आकर्षण दोनों बढ़ा है।
मैच में अंपायर की भूमिका महेंद्र सिंह ग्राम प्रधान धवा और जगन्नाथ सदर ने निभाई। स्कोरर के रूप में करन सिंह, मनी पटेल और सुनील पटेल रहे, जबकि कमेंट्री प्रदीप पटेल और राजकुमार पटेल ने की।
इस जीत के साथ महाकाल क्रिकेट क्लब साड़ूमल ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुकाबले के दौरान मैदान पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और पूरे मैच के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा।
रिपोर्ट – समाचार तक, बेबाक खबर, बड़ा असर
ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



