WEBSTORY
BREAKINGcrimeउत्तर प्रदेशकार्यवाहीताज़ा ख़बरप्रदर्शनब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

Uttar Pradesh; एक वर्ष पुरानी उत्तर पुस्तिका सोशल मीडिया पर वायरल होने का खुलासा

निचलौल के राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र ने वायरल करने की बात जांच में की स्वीकार

निचलौल (महराजगंज)

निचलौल क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज से जुड़े एक छात्र द्वारा प्री बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला इन दिनों चर्चा में है। मामले की जांच कराई गई तो संबंधित छात्र ने स्वीकार किया कि उसने स्वयं उत्तर पुस्तिका को सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

samachartak

प्रकरण सामने आने के बाद डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा के निर्देश पर कॉलेज के प्रधानाचार्य गिरिजाशंकर अग्रवाल ने जांच समिति का गठन किया। समिति में दो शिक्षक संदीप जायसवाल और सुधीर कुमार को शामिल किया गया, जिन्होंने पूरे मामले की विस्तृत जांच की।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

जांच समिति ने बताया कि छात्र ने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर बढ़ाने के उद्देश्य से चौदह फरवरी दो हजार पच्चीस को कक्षा ग्यारहवीं की गृह परीक्षा की उत्तर पुस्तिका को सोशल मीडिया पर वायरल किया था। पूछताछ के दौरान छात्र ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।

प्रधानाचार्य गिरिजाशंकर अग्रवाल ने बताया कि छात्र के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश प्राप्त हुए थे। जांच में यह भी सामने आया कि वायरल की गई पोस्ट पुरानी थी। छात्र के बयान के आधार पर तैयार रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।

रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज

समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0