
महराजगंज
महराजगंज में नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त कदम उठाते हुए पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। इस कार्रवाई को अनुशासन और कार्यकुशलता को लेकर स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर को कार्य में लापरवाही और समय पर सूचना न देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद विभाग में हलचल तेज हो गई।
इसी क्रम में चौक थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित सिंह को ठूठीबारी थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को जनसुनवाई सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा जनसुनवाई सेल में तैनात उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी को पीआरओ का दायित्व दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य में शिथिलता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



