Uttar Pradesh; गम्भीरा में जन्म जयंती समारोह का आयोजन
स्वर्गीय बाबूराम दास पटेल की स्मृति में बी आर डी पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)
जनपद प्रतापगढ़ के नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह अंतर्गत ग्राम सभा गम्भीरा में स्वर्गीय बाबूराम दास पटेल की इक्यानबेवीं जन्म जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम वार्ड संख्या चार स्थित बी आर डी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया। आयोजन ग्राम सभा गम्भीरा के पूर्व प्रधान और बी आर डी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनोद पटेल के संरक्षण और देखरेख में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय बाबूराम दास पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबू राम दास पटेल ने सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया और शिक्षा के प्रसार को अपना जीवन उद्देश्य बनाया। उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए बाबू राम दास पटेल ग्रामीण विकास संस्थान की स्थापना की गई है, जो आज भी समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है।
जन्म जयंती समारोह में बी आर डी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनोद पटेल द्वारा आमंत्रित पत्रकार बंधुओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीत लाल पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अपना दल यस के जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच इंजीनियर जितेंद्र पटेल, जिला महासचिव वीरेंद्र पाल, विधायक प्रतिनिधि राबिन पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही और पूरे आयोजन में श्रद्धा तथा उत्साह का वातावरण बना रहा।
रिपोर्ट – समाचार तक, बेबाक खबर, बड़ा असर
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



