Uttar Pradesh; मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों तक पहुंची राहत
क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ ने गरीब मजदूरों को बांटे कंबल और गर्म वस्त्र

झांसी
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के तत्वावधान में जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिवाजी नगर मेडिकल रोड स्थित पनिया पुल हनुमान जी शनिदेव मंदिर परिसर में बैठे गरीब, मजदूर और बेसहारा लोगों को कंबल, लोअर, इनर, मौजा, मफलर और लड्डू वितरित किए गए।
महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भीषण ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दी गई। अजीत राय ने कहा कि ठंड के इस कठिन समय में गरीब और मजदूर वर्ग की सेवा करना महासंघ का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने जरूरतमंदों से अपील की कि जिन्हें गर्म वस्त्र की आवश्यकता हो, वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम में समाज के कई लोगों ने सहयोग किया। इस दौरान श्रीमती शिव कुमारी राय, श्रीमती लक्ष्मी राय, श्रीमती तान्या राय, राधा राय, अनंत राय, अंकित राय, कमलेश राय, खाटू श्याम अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री, रामेश्वर राय, आनंद राय, महामंत्री दिनेश शिवहरे, कुसुम साहू, कृष्णा कांत पाठक, रूपम शर्मा, विपिन सिंह और देवेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सेवा और सहयोग की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और ऐसे सामाजिक कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
🖋️ रिपोर्ट – कमलेश कश्यप
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



