UTTAR PRADESH; पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज में सीआईएसएफ में चयनित छात्र का सम्मान
ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विवेक कुमार मिश्रा को किया गया सम्मानित

परतावल ( महराजगंज )
नगर पंचायत परतावल के त्रिपाठी चौक स्थित पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज में सीआईएसएफ में चयनित कक्षा 12 के छात्र को सम्मानित कर विद्यालय परिवार ने गौरव व्यक्त किया। ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आयोजित समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला।
विद्यालय के प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने कक्षा 12 के छात्र विवेक कुमार मिश्रा के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में चयन होने पर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विवेक की उपलब्धि विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने छात्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ राष्ट्रसेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मधुरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, योगेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, अखिलेश कृष्ण त्रिपाठी, धनंजय पांडेय, उप प्रधानाचार्य सुजीत विक्टर, नितिन राफेल, राजकुमार तिवारी, करुणाकर राम त्रिपाठी, धर्मेन्द्र चौबे, गिरिजेश्वर सिंह, राघवेंद्र ओझा सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



