Uttar Pradesh; परतावल में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण
नगर पंचायत में शपथ समारोह, विधायक की मौजूदगी में दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ

महराजगंज
परतावल नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित तीनों सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
शपथ दिलाने की प्रक्रिया उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार द्वारा संपन्न कराई गई। समारोह में तेज प्रताप मोदनवाल, काशीनाथ सिंह और नागेश कसौधन को विधिवत शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह मौजूद रहे। उन्होंने नवनियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर पंचायत के विकास के लिए सभी का समन्वय जरूरी है और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना प्राथमिक जिम्मेदारी है।
समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और सभासद मौजूद रहे।
कार्यक्रम नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



