WEBSTORY
BREAKINGआयोजनउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बर

Uttar Pradesh ; परतावल व्यापार मंडल में 30 पदाधिकारियों की घोषणा

नागेश कसौधन बने महामंत्री, गंगाधर जायसवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त

महराजगंज (उत्तर प्रदेश)

महराजगंज जिले के परतावल नगर इकाई व्यापार मंडल में नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। सर्वसम्मति से लिए गए इस निर्णय में कुल 30 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

महामंत्री और कोषाध्यक्ष की नियुक्ति

घोषणा के तहत नागेश कसौधन को महामंत्री और गंगाधर जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। यह निर्णय अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी की मौजूदगी में लिया गया।

बैठक में हुआ निर्णय

सत्र 2026-27 और 2027-28 के लिए आयोजित बैठक में जिला संरक्षक रामप्रीत गुप्ता और ओमप्रकाश गुप्ता की देखरेख में पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर इकाई अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने की।

संरक्षक और उपाध्यक्ष नियुक्त

संरक्षक पद पर प्रदीप कृष्ण त्रिपाठी, आनंद शंकर वर्मा, भीम मद्धेशिया, मनोज शुक्ला, अमित वर्मा और राजकुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में विनोद अग्रहरि और उपाध्यक्ष के रूप में संगम लाल श्रीवास्तव, सोनू कसौधन, आकाश पटेल, जनार्दन चौरसिया, आकाश निगम और विजय जायसवाल को नियुक्त किया गया।

नगर मंत्री और संगठन मंत्री

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

नगर मंत्री के रूप में राजू वर्मा, संतोष मद्धेशिया, सुनील चौरसिया और कन्हैया मोदनवाल को जिम्मेदारी मिली। संगठन मंत्री के रूप में अजय मद्धेशिया, पवन वर्मा, अजय पटेल और विनय यादव बनाए गए।

संयुक्त मंत्री और मीडिया प्रभारी

संयुक्त मंत्री के रूप में फिरोज अंसारी, ऋतिक जायसवाल, हिमांशी श्रीवास्तव और खुशबुद्दीन को नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी का दायित्व निजामुद्दीन को सौंपा गया।

जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि मारकंडे कृष्ण त्रिपाठी मौजूद रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए व्यापारियों के हित में काम करने की अपील की।

सम्मान समारोह भी हुआ आयोजित

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को माला, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धमियां, युवा जिला अध्यक्ष डॉ. सूरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर आकाश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0