Uttar Pradesh; सीआरपीएफ और सीआईएसएफ में चयन से परतावल का नाम रोशन
देश सेवा में चयनित छह युवाओं को चेयरमैन प्रतिनिधि ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

परतावल (महराजगंज)
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में चयनित होकर नगर पंचायत परतावल के युवाओं ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कुल छह युवाओं के चयन से नगर में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।
इस उपलब्धि पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्देशिया ने चयनित युवाओं के आवास पर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई, मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे परतावल क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी है और इससे अन्य युवा भी देश सेवा के लिए आगे आएंगे।
चयनित युवाओं में वार्ड नंबर पंद्रह महंथ अवेधनाथ नगर निवासी आकाश सिंह, वार्ड नंबर तेरह लोहिया नगर धनगड़ा निवासी विवेक मिश्र और राहुल मद्देशिया, वार्ड नंबर बारह भगत सिंह छातीराम निवासी दीपक सिंह, वार्ड नंबर तीन गौतम बुद्ध नगर छातीराम नायक टोला निवासी राहुल पासवान तथा वार्ड नंबर पांच रानी लक्ष्मीबाई नगर धनगड़ा निवासी अवनीश सिंह शामिल हैं।
चयनित युवाओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, परिवारजनों और गुरुजनों को दिया। सम्मान कार्यक्रम के दौरान नागेश कसौधन, जावेद, धीरज पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर बड़ा असर



