Uttar Pradesh; टैक्स बार एसोसिएशन चुनाव में नया नेतृत्व
अरविंद पटेल अध्यक्ष, राघवेंद्र प्रताप सिंह भारी मतों से महामंत्री बने

महराजगंज
टैक्स बार एसोसिएशन महराजगंज का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गया। मंगलवार 7 अप्रैल को आयोजित आम सभा की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ अधिवक्ता हैदर अली की देखरेख में निष्पक्ष रूप से पूरी कराई गई। कई पदों पर निर्विरोध चयन हुआ, जिससे चुनाव प्रक्रिया सरल और सौहार्दपूर्ण रही।
अध्यक्ष पद पर अरविंद पटेल को सर्वसम्मति से चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री के रूप में अरुण कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश प्रजापति का चयन किया गया।
महामंत्री पद के लिए चुनाव रोचक रहा। इस पद पर राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रौनक सिंह और चंदन केडिया के बीच मुकाबला हुआ। मतदान में राघवेंद्र प्रताप सिंह को 35 मत प्राप्त हुए, जबकि चंदन केडिया को 5 मत मिले। इस तरह राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 30 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
चुनाव के दौरान बार एसोसिएशन के वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और संगठन के हित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



