Uttar Pradesh ; विधानसभा में गूंजा ललितपुर विकास मुद्दा, रामरतन कुशवाहा का जोरदार भाषण
सड़क, सेतु, शिक्षा और पर्यटन पर उठाए अहम सवाल, ललितपुर को बताया प्रदेश का प्रवेश द्वार

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में ललितपुर विकास मुद्दा प्रमुख रूप से गूंजा। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने अपने संबोधन में ललितपुर को उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार बताते हुए क्षेत्रीय विकास की कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
उन्होंने कहा कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि विकास का संकल्प है। विधायक ने सड़क, सेतु और कनेक्टिविटी को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
## सड़क और सेतु निर्माण पर जोर
विधायक ने जखौरा तालबेहट मार्ग के उच्चीकरण, दैलवारा रेलवे ओवरब्रिज और ललितपुर इनर रिंग रोड निर्माण की मांग की। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों को मजबूत बुनियादी ढांचे से जोड़ने की बात कही।
## शिक्षा और पर्यटन विकास एजेंडा
उन्होंने ललितपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज और स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की मांग रखी। साथ ही देवगढ़ किला और बेतवा तट को जोड़कर पर्यटन सर्किट विकसित करने का प्रस्ताव दिया।
विधायक ने कहा कि ललितपुर सीमा नहीं, बल्कि प्रदेश का गौरव है और इसके विकास से बुंदेलखंड को नई पहचान मिलेगी।
रिपोर्ट – आर. के. पटेल
ललितपुर
समाचार तक
बेबाक खबर बड़ा असर



