WEBSTORY
आयोजनचुनावजन सरोकारताज़ा ख़बरबिहारराजनीति

विधानसभा निर्वाचन के तहत चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम

स्वीप कोषांग के तहत स्वास्थ्य विभाग और जीविका दीदियों ने किया मतदाता जागरूकता का आह्वान

कटिहार

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर जिले भर में व्यापक गतिविधियां आयोजित की गईं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, कटिहार के निर्देश पर स्वीप कोषांग के तत्वावधान में विभिन्न विभागों ने अलग-अलग प्रखंडों में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कटिहार जिले के प्रखंड समेली, बलरामपुर, मनिहारी, मनसाही, फलका, हसनगंज और कटिहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर चिकित्सकों, नर्सों और आशा कार्यकर्ताओं ने मतदाता शपथ, पैदल मार्च और डोर-टू-डोर अभियान चलाया।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

सेविका और सहायिकाओं ने घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया और आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है।

वहीं, जीविका दीदियों ने सीएलएफ स्तर पर बलरामपुर, हसनगंज, कटिहार, कदवा, फलका और समेली प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में मतदाता शपथ, मेंहदी प्रतियोगिता और रंगोली बनाकर लोगों से आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी, कटिहार (बिहार)
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0