
मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना
विद्युत प्रवर्तन दल एवं विद्युत विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को नगर पंचायत के मोहल्ला बरईपुर में बड़े बकैडरों के विद्युत कनेक्शन को चेक करने एवं बिना कनेक्शन के विद्युत का उपभोग करते हुए पाए जाने पर संयुक्त टीम ने विद्युत थाने में प्राथमिक दर्ज कराई शनिवार को संयुक्त टीम द्वारा मोहल्ला बरूईपुर में पहुंचकर लगभग 22 विद्युत कनेक्शन की जांच की जांच के दौरान चार उपभोक्ता के यहां बिना कनेक्शन के विद्युत का उपयोग करते हुए पाए जाने पर उनके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई तथा 6 बड़े विद्युत उपभोक्ता कनेक्शन भी काटे इस दौरान राजस्व के रूप में 82300 की प्राप्ति हुई पूछे जाने पर एसडीओ विद्युत नीरज कुमार ने बताया कि बार-बार विद्युत उपभोक्ताओं को सचेत किया जा रहा है कि विद्युत का कनेक्शन लेकर ही इसका उपयोग करें अन्यथा जांच के दौरान अनियमित पाई गई तो निश्चित रूप से कठोर कार्रवाई की जाएगी इस टीम में विद्युत प्रवर्तन दल के उपनिरीक्षक अजीत कुमार सिंह अवर अभियंता पवन कुमार तिवारी एवं अरविंद कुशवाहा चंद्रभूषण यादव राजेश सोनकर सुरेंद्र कुमार विनोद कुमार आदि विद्युत विभाग के कर्मी छापामारी के दौरान साथ रहे।

रिपोर्ट –अजीत पटेल।



