WEBSTORY
BREAKINGआयोजनताज़ा ख़बरप्रसासनबिहार

Bihar ; कटिहार में कैरियर संवाद कार्यक्रम आयोजित

छात्रों को नीट और जेईई परीक्षा की तैयारी, लक्ष्य निर्धारण और समय प्रबंधन की दी गई जानकारी

कटिहार (बिहार)

कटिहार शहर के नगर प्रशाल परिसर में कैरियर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एलन करियर इंस्टिट्यूट की पूर्णिया शाखा के सौजन्य से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना गीत के साथ हुई।

कार्यक्रम में पूर्णिया से आए अध्यापकों और मोटिवेटरों ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, समय प्रबंधन और स्पष्ट लक्ष्य तय करने की सलाह दी।

मोटिवेटरों ने मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र में आगे बढ़ने के इच्छुक छात्रों को नीट और जेईई जैसी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति समझाई। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि बिहार में अक्टूबर 2025 से एलन करियर इंस्टिट्यूट की सात शाखाएं संचालित हो रही हैं। सीमांचल क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शिक्षा सुविधा देने के लिए पूर्णिया में भी इसकी शाखा शुरू की गई है।

मोटिवेटरों ने कहा कि पूर्णिया शाखा में वही सुविधाएं उपलब्ध हैं जो संस्थान की कोटा स्थित मुख्य शाखा में मिलती हैं। यहां आधुनिक क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग सिस्टम और ऐप आधारित पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। छात्रों ने अपने कैरियर से जुड़े सवाल पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

रिपोर्ट – प्रीतम चक्रवर्ती
प्रमंडल प्रभारी पूर्णिया (बिहार)
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0