Uttar Pradesh ; घर से निकला गूंगा-बहरा किशोर लापता, परिवार की बढ़ी चिंता
27 फरवरी की सुबह निकला 16 वर्षीय रामेश्वर कुशवाहा, खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
जनपद ललितपुर के थाना मदनपुर क्षेत्र से एक 16 वर्षीय गूंगा-बहरा किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से तलाश की गुहार लगाई है। घटना के बाद परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामेश्वर कुशवाहा पुत्र काशीराम कुशवाहा निवासी ग्राम लड़ना खुर्द थाना मदनपुर 27 फरवरी की सुबह घर से बिना बताए निकल गया था। रामेश्वर बोल और सुन नहीं सकता है। परिजनों के अनुसार जब वह घर से निकला था तब उसके पास लगभग दस हजार रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी था।
परिवार के लोगों ने बताया कि शाम तक जब रामेश्वर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता काशीराम कुशवाहा ने मदनपुर थाने में तहरीर देकर बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को यह किशोर कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना दें।
अगर किसी व्यक्ति को ये युबक कही दिखे तो परिजनों के इन नम्बर पर संपर्क करें
8175806446 , 7518627446 , 9559146861
रिपोर्ट – आर. के. पटेल
ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
समाचार तक
बेबाक खबर बड़ा असर



