Uttar Pradesh ; ललितपुर हनुमान जयंती महोत्सव तैयारी तेज
शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर समिति ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर ललितपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति ने अध्यक्ष पं. बृजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आयोजन को सफल बनाने की मांग की।
समिति ने बताया कि इस वर्ष 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके पहले 1 अप्रैल की रात्रि में श्रृंगार और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
भव्य शोभायात्रा निकलेगी
2 अप्रैल को सुबह हवन होगा और शाम 5 बजे तुवन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में समाप्त होगी।
8 अप्रैल तक होंगे कार्यक्रम
समिति के अनुसार 3 अप्रैल से 8 अप्रैल तक अखंड रामायण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या और कवि सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
प्रशासन से की गई मांग
समिति ने प्रशासन से तुवन मंदिर परिसर की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और यातायात नियंत्रण सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक तुवन ग्राउंड पर अन्य आयोजनों की अनुमति न देने का अनुरोध किया गया है।
पुलिस व्यवस्था पर जोर
पुलिस अधीक्षक से शोभायात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
इस दौरान समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – आर. के. पटेल
ललितपुर
समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर



