Uttar Pradesh ; समीक्षा बैठक में विकास पर सख्त संदेश, ललितपुर प्रदेश में प्रथम
सीएम डैशबोर्ड में अव्वल रहने पर टीम को बधाई, किसानों के हित और योजनाओं पर दिए स्पष्ट निर्देश

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
ललितपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए।
सीएम डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में ललितपुर को प्रथम स्थान मिलने पर प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि निरंतर मॉनिटरिंग और समन्वय का परिणाम है, जिसे आगे भी बनाए रखना होगा।
विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान बकाया वसूली के नाम पर किसानों के शोषण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और शिकायत मिलने पर भ्रष्ट कर्मियों पर कार्रवाई करने को कहा गया।
समीक्षा बैठक में एकीकृत बागवानी, आधुनिक खेती, किसान सम्मान निधि, मेडिकल कॉलेज की आधारभूत सुविधाओं और लंबित विकास कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले सभी लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट – आर. के. पटेल
ललितपुर
समाचार तक
बेबाक खबर बड़ा असर



