WEBSTORY
BREAKINGआयोजनउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Uttar Pradesh ; योगी का महराजगंज दौरा बना चर्चा का केंद्र

208 करोड़ की 79 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर नौतनवा को दी बड़ी सौगात, विधायक ऋषि त्रिपाठी की बढ़ी राजनीतिक ताकत

महराजगंज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज जिले के नौतनवा में 208 करोड़ रुपये से अधिक की 79 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद पूरे जिले में राजनीतिक और विकासात्मक चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं इस कार्यक्रम को नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश को देश के विकास का “ग्रोथ इंजन” बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अब तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े थे और माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था मजबूत हुई और विकास परियोजनाओं को तेजी मिली। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों में अयोध्या में श्रीराम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम जैसे कार्य संभव नहीं थे। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है और प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकल चुका है।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसका असर डीजल, पेट्रोल और एलपीजी गैस की आपूर्ति पर पड़ रहा है, जिससे भारत सरकार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने और देशहित में सहयोग करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महराजगंज समेत प्रदेश के सभी जिलों में मंदिरों का कायाकल्प कराया जा रहा है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र नौतनवा के विकास को आवश्यक बताते हुए कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध है, इसलिए इस क्षेत्र का मजबूत विकास बेहद जरूरी है।

उन्होंने वनटांगिया परिवारों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने उन्हें भूमि का मालिकाना हक और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया है।

कार्यक्रम के दौरान नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंच पर प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – धनंजय पटेल
जिला ब्यूरो – महराजगंज

समाचार तक – बेबाक खबर, बड़ा असर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0