BREAKINGआयोजनउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरप्रसासनब्रेकिंग न्यूज़
11वीं अंतर्जनपदीय तीन दिवसीय मलखम्भ प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ, तीन दिवसीय मलखंभ प्रतियोगिता का पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया गया शुभारम्भ,
11वीं अंतर्जनपदीय तीन दिवसीय मलखम्भ प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ, तीन दिवसीय मलखंभ प्रतियोगिता का पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया गया शुभारम्भ,

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
ललितपुर के रिजर्व पुलिस लाइन ललितपुर में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय 11वीं अंतर्जनपदीय मलखंम्भ प्रतियोगिता का शुभारम्भ हो गया है। इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ललितपुर मोहम्मद मुश्ताक द्वारा दीप प्रज्जवलित करके व फीता काटकर किया गया। इस मलखंम्भ प्रतियोगिता में कानपुर जोन की झांसी, जालौन, औरैया, कन्नौज, कानपुर नगर, फतेहगढ व ललितपुर सहित कुल 07 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। सभी प्रतिभागी खिलाडियों द्वारा बैन्ड पर राष्ट्रगीत की धुनों के साथ मुख्य अथिति महोदय का अभिवादन किया गया। इसके बाद मुख्य अथिति द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना व अपने सर्वोच्च प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया।

रिपोर्ट- आर के पटेल
ललितपुर
#SamacharTak



