Uttar Pradesh; पिपरिया गौशाला का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर सख्त नजर
एसडीएम ने पशुओं की हालत देखी, कमियों पर दिए सुधार के निर्देश

मड़ावरा (ललितपुर)
मड़ावरा तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरिया स्थित सरकारी गौशाला का उपजिलाधिकारी मदन मोहन गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में मौजूद गाय, बछड़े और अन्य गोवंश की स्थिति का जायजा लिया तथा बीमार पशुओं के उपचार की व्यवस्था की जानकारी ली।
एसडीएम ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पशुओं के चारे, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी जानकारी ली और जहां कमियां पाई गईं, उन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नवागत तहसीलदार, नायब तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव, मनोज पांडे, राजस्व निरीक्षक और क्षेत्र के लेखपाल भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने गौशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
प्रशासन का कहना है कि गौशालाओं में पशुओं की देखभाल और व्यवस्थाओं को लेकर लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
रिपोर्ट- आर के पटेल
समाचार तक- बेबाक खबर, बड़ा असर
samachartak.co.in



