Uttar Pradesh; तालबेहट में खाद्य विभाग की छापेमारी, बिना बिल का बेसन सीज
रक्षाबंधन पर अभियान तेज, मिठाई दुकानों से नमूने लेकर जांच शुरू

तालबेहट (ललितपुर)
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने तालबेहट में छापेमार कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों की जांच की। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ और जिलाधिकारी ललितपुर के निर्देश पर की गई।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तालबेहट स्थित नेहा सेल्स एजेंसी पर पहुंचकर जांच की, जहां छप्पन भोग ब्रांड के बेसन का नमूना संग्रहित किया गया। जांच के दौरान वहां रखे गए खाद्य पदार्थों का बिल या इनवॉइस प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिसके चलते करीब 88 किलोग्राम बेसन को सीज कर दिया गया।
इसके अलावा टीम ने प्रिया स्वीट्स तालबेहट से खोया और आइसक्रीम के नमूने भी लिए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय विनोद कुमार शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस एस निरंजन और नागेंद्र कुमार पटेल शामिल रहे।
रिपोर्ट- आर के पटेल
समाचार तक- बेबाक खबर, बड़ा असर
samachartak.co.in



