
मऊ (मोहम्मदाबाद गोहना)
स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार आलोक रंजन सिंह ने पीड़ितों की समस्या सुनते हुए 70 प्रार्थना पत्रों में से 6 मामले का निस्तारण मौके पर किया इस अवसर पर ग्राम खैराबाद निवासी अब्दुल रहमान पुत्र मोहम्मद ईशा एवं मोहम्मद अजमल पुत्र इम्तियाज अहमद के घर पर जीयनपुर आजमगढ़ निवासी दो लोग जो विदेश भेजने का काम करते थे 5 जनवरी 2024 को घर आए और विदेश भेजने के नाम पर हम लोगों से ₹100000 नगद लिए परंतु आज तक विदेश नहीं भेजें पैसा मांगने पर गाली देते हैं एवं जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जिसको लेकर पीड़ित ने समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है वही पीड़ित देवचंद राम निवासी कमठरी नूरपुर पैमाइश करने के संबंध में चंद्र ज्योति निवासी सोहराबपुर अवैध कब्जा के संबंध में अनिल कुमार निवासी फरीदपुर पक्की नाली पर पाटिया लगाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया जिस पर तहसीलदार ने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को भेज कर दो दिन के अंदर गुणवत्ता एवं सत्यता पूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं इस अवसर पर नायब तहसीलदार गौरव शाह खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्य अधिशासी अधिकारी वलीदपुर अर्जुन कुमार एसडीओ विद्युत नीरज कुमार उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह पूर्ति निरीक्षक हर्षित राय समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट–अजीत पटेल (मऊ)



