WEBSTORY
crimeअपराधकार्यवाहीपुलिसप्रसासन

24 घंटे के अंदर रंगदारी मांगने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

24 घंटे के अंदर रंगदारी मांगने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 मऊ

मोहमदाबाद गोहना

क्षेत्र के ग्राम करहां निवासी एक चिकित्सक से गत दिवस बदमाशों द्वारा 10 लॉख रुपए के रंगदारी मांगे जाने के संबंध में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय के टीम द्वारा सर्विलांस के माध्यम से 24 घंटे के अंदर दोनों बदमाशों को जमुई अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया है।

20260128-084911
20260128-083212
20260128-091124
20260128-084758
20260128-090342
20260128-090106
20260128-083952
20260127-215334
20260128-083533
20260128-080822
20260128-085735
20260128-091335
20260128-085321
20260128-090916
20260127-215709
20260128-083404
20260128-090622
20260128-085024
20260128-085928
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM-(1)
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.15-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.13-PM
WhatsApp-Image-2026-01-30-at-2.51.14-PM

कोतवाली परिसर में शनिवार को दोपहर में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना अजय विक्रम सिंह ने बताया कि डॉ. अनुराग सिंह जो चिकित्सक है, जिनका करहां बाजार में हॉस्पिटल है,गत दिवस उनके मोबाइल नंबर पर पंकज बादशाह नामक बदमाश द्वारा रंगदारी मांगी गई थी,इसकी सूचना डॉ.अनुराग सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की तलाश में लग गई।शनिवार को कोतवाली पुलिस में उन दोनों बदमाशों को जमुई अंडरपास से मय मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर दिया। पूछे जाने पर उन बदमाशों ने अपना नाम पंकज कुमार सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह निवासी बेरवा विशंभरपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ तथा दूसरे ने प्रिंस सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी परासीपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ बताया। जमा तलाशी के दौरान उन दोनों के पास से दो नाजायज तमंचा,दो जिंदा करतूत,दो अदद मोबाइल जिसमें से एक मोबाइल से बदमाश ने रंगदारी मांगी थी तथा एक दिल्ली के नंबर की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल मिली। पुलिस इन दोनों बदमाशों एवं सभी सामानों को कोतवाली लाई तथा कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। पूर्व में भी इनके खिलाफ एक मुकदमा पंजीकृत है।

इन दोनों बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक सुरजीत सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह,सत्य प्रकाश,अजय यादव,निर्भय सिंह,संजय यादव,बृजेश सिंह,संजय यादव, चंद्रजीत मौर्य,राजेश पटेल, अवनीश सोनकर आदि रहे।

रिपोर्ट –अजीत पटेल (मऊ)।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
google.com, pub-9022178271654900, DIRECT, f08c47fec0942fa0